
नई दिल्ली: दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी के अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रैली को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रैली की तैयारी के संबंध में मीडिया को जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इसे सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। दीक्षित ने कहा, ‘‘यहां चुनाव को लेकर राहुल जी की ये पहली रैली होगी। हमें लोगों के भारी संख्या में पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि हमने रैली के लिए सारी तैयारियां कर ली हैं। हम रैली की सफलता को लेकर आश्वस्त हैं। दिल्ली कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं, सांसदों के रैली में उपस्थित रहने की संभावना है।
