आज दिल्ली जाएंगे सीएम, कैबिनेट अब 25 को

शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रविवार को कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में शिमला संसदीय सीट की बैठक के बाद नई दिल्ली रवाना हो रहे हैं। वह वहां राष्ट्रीय एकता परिषद की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह करेगे। वह 24 को चंडीगढ़ लौटेंगे और शाम को शिमला पहुंचेंगे। इस कारण 23 को होने वाली कैबिनेट की बैठक अब 25 सितंबर को होगी। 26 सितंबर से 30 तक मुख्यमंत्री ट्राइबल क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। वह 26 को किलाड़ जाएंगे और रात को भी वहीं रुकेंगे। 27 को उदयपुर होते हुए रात को केलांग में विश्राम करेंगे। 28 को काजा, ताबो, समदो, चांगो और पूह का दौरा करेंगे। 29 को रिकांगपिओ होते हुए रात को सांगला में रुकेंगे। 30 को मुख्यमंत्री सांगला से शिमला आएंगे।

Related posts