आचार संहिता का पालन करें पार्टियां

रोहडू(सुंदर औक्टा) एसडीएम कार्यालय रोहडू में वीरवार को आदर्श आचार संहिता पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रोहड़ू यशपाल सिंह वर्मा ने की। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को चुनावों से संबंधित विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए। एसडीएम रोहड़ू ने नामांकन प्रक्रिया के नियमों से लेकर प्रत्याशियों की रैलियों, चुनाव प्रचार और प्रत्याशियों के पोस्टर लगाने सहित सभी विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। एसडीएम रोहड़ू यशपाल सिंह वर्मा ने बताया कि सभी राजनीतिक पार्टियों को चुनाव आयोग के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शांति पूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाए जा सकें। उन्होंने बताया कि आचार संहिता के नियमों का पालन करना सभी राजनीतिक दलों के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बैठक में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया था। साथ ही विभिन्न विभागों के अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे। इस मौके पर ब्लॉक रोहडू कांग्रेस के महासचिव दिनेश चौहान, कार्यालय एवं संगठन मंत्री सोहन लाल चौहान, जुब्बल कोटखाई भाजपा मंडल प्रवक्ता राकेश शर्मा, चुनाव कानूनगो बलवंत चौहान, तहसीलदार रोहड़ू सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि और विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts