आग लगने से लाखों का सामान जला

कोटद्वार। निंबू चौड़ं के एक घर में आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घर में फंसे लोगों को पड़ोसियों ने छत के रास्ते बाहर निकाला। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर का काफी सामान जल चुका था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
घटनाक्रम के अनुसार रात लगभग 12 बजे निंबूचौड़ निवासी उषा घिल्डियाल के घर में आग लग गई। इस दौरान घिल्डियाल अपने दो बच्चों के साथ छप पर सो रही थीं। लेकिन शार्ट सर्किट होने के बाद उनके किराएदार के कमरे की बिजली भी कट गई। घुआ उठते देख किराएदार ने सीढ़ी लगाकर छत से तीनों लोगों को उतारा। तब तक आग काफी फैल चुकी थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी वहां पहुंच गई काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे और घर के अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया।
गुरुवार की सुबह पट्टी पटवारी विनोद जोशी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पड़ोस के ही बाबूराम ने बताया कि अगर समय पर घर से लोगों को नहीं निकाला जाता तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

Related posts