आई लव माई इंडिया.. पर धमाल

इंदौरा (कांगड़ा)। सरस्वती विद्या मंदिर डाहकुलाड़ा में शनिवार को 25वां सालाना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रदेश भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक राजेश ठाकुर ने की। बच्चाें ने सरस्वती वंदना के बाद आई लव माई इंडिया.., मइया यशोदा तेरा कन्हैया.. गीताें पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रिंसिपल ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम के मुख्यातिथि राजेश ठाकुर ने कहा कि संघ की ओर से चलाए जा रहे सरस्वती विद्या मंदिरों में पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को भारत की संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास के बारे में ज्ञान दिया जाता है। इससे बच्चों में देश के प्रति सेवा भाव, भारतीय संस्कार तथा हिंदू संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। आज शिक्षा का निजीकरण होने के कारण शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है, जो भारत के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपये की राशि इनाम के तौर पर भेंट की। इस मौके पर साध्वी सीता, सुदर्शन शर्मा, घनश्याम चंबियाल, रीता धीमान, रणवीर सिंह के अतिरिक्त अन्य भी उपस्थित रहे।

Related posts