आईपीएच दफ्तर फतेहपुर में प्रदर्शन

फतेहपुर (कांगड़ा)। खुडियाल गांव में पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार को सब डिविजन कार्यालय फतेहपुर में रोष प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वे पिछले 18 दिनों से पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। इस बाबत संबंधित आईपीएच विभाग को लिखित तौर पर अवगत करवाने के बावजूद उनकी समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है। अभी तक पानी की समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों मुकेश शर्मा, जाकिर हुसैन, शशि कुमार, अनीता शर्मा, चंचला देवी, रविंद्र सिंह आदि का कहना है कि खुडियाल गांव के करीब 40 परिवार पानी की किल्लत झेल रहे हैं। उन्होंने चेताया कि अगर उनकी पानी की समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें मजबूरन सब डिविजन में भूख हड़ताल पर बैठना पड़ेगा। आईपीएच विभाग के जेई गुरबख्श धीमान ने बताया कि उन्होंने मौके पर जाकर खुद स्थिति का जायजा लिया है। जल्द ही गांव में पानी की समस्या का हल कर दिया जाएगा।

धमेटा में एनएसएस शिविर शुरू
फतेहपुर (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धमेटा में एनएसएस शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य शाम लाल ने किया। इस मौके पर एसएमसी प्रधान रजनी देवी, राकेश कुमार, रजनीश, राजीव, प्रमोद, कुलदीप, राजकुमार, नीलम व स्मृति आदि मौजूद रहे।

Related posts