आईपीएच के वाटर गार्ड की संदिग्ध मौत

भोजनगर (सोलन)। पुलिस चौकी भोजनगर से करीब 550 मीटर दूरी पर शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। व्यक्ति के सिर, चेहरे तथा माथे पर गहरी चोटों के निशान हैं। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब छह बजे किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन पर सूचित किया कि भोजनगर-जोहड़जी सड़क पर गटोली गांव के समीप किसी व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच का शव का कब्जे में लिया। छानबीन करने पर मृतक की पहचान रत्न सिंह (46) पुत्र हरी सिंह गांव पड़मोल, डाकघर बोहली तहसील कसौली जिला सोलन के रूप में की गई है। मृतक व्यक्ति सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग में वाटर गार्ड के पद पर तैनात था। उसके सिर, चेहरे तथा माथे पर गहरी चोटें हैं। प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत गिरने से बताई जा रही है। परवाणू थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मौत के कारणों का पता लगा रही है।

Related posts