आईटीबीपी के जवान रेस्क्यू में जुटे

गोपेश्वर। आपदा की त्रासदी को देखते हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान तीर्थयात्रियों और स्थानीय आपदा प्रभावितों को रेक्स्यू करने में जुट गए हैं। आईटीबीपी द्वारा करीब पांच सौ प्रभावितों को कैंपस में शरण दी गई है। सेना के आठ वाहन भी रेस्क्यू में लगाए गए हैं। मारवाड़ी और गोविंदघाट में फंसे तीर्थयात्रियों और स्थानीय निवासियों को आर्मी के हैलीपैड के हॉल और बैरकों में लाया जा रहा है। सेना के कमांडर अक्षत अरोड़ा, गढ़वाल स्काउट के सीओ लोकेश कुमार रेस्क्यू की कमान संभाले हुए हैं।

Related posts