आईटीबीपी का पौधारोपण सप्ताह शुरू

जोशीमठ (चमोली)। पर्यावरण संवर्द्धन के लिए आईटीबीपी जोशीमठ ने शनिवार को पौधारोपण सप्ताह की शुरुआत की। कमान अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने पौधारोपण कर जवानों को पर्यावरण संवर्द्धन के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न प्रजाति के सौ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी वेणुधर नायक ने बताया कि 21 अगस्त तक इस सप्ताह के दौरान पांच सौ पौधे रोपे जाएंगे। इस मौके पर डिप्टी कमांडेंट विक्रम राणा, दीपक सिमल्टी, कमलेश ढौंडियाल, डा. विनोद, डा. साईं कुबेर आदि मौजूद थे।

Related posts