
कटौला (मंडी)। दी कमांद वैली डवेलपमेंट सोसाइटी की बैठक में कमांद में निर्माणाधीन आईआईटी में 70 फीसदी रोजगार स्थानीय लोगों को देने की मांग की है। सालगी में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता द्रंग कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेम सिंह ठाकुर ने की। इसमें क्षेत्र की सात पंचायतों के प्रतिनिधियों और लोगों ने भाग लिया। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चरचा की गई।
स्थानीय लोगों ने कमांद में निर्माणाधीन आईआईटी में 70 प्रतिशत रोजगार देने, श्रमिकों का शोषण रोकने के अलावा निर्माण कार्य में लेबर, मशीनरी की सप्लाई में क्षेत्र के लोगों को प्राथमिकता देने का आग्रह सरकार से किया। बैठक में पंचायत प्रधान मोहम्मद अली, कटौला के प्रधान चैने राम, टिहरी के प्रधान बाले राम, नवलाया के प्रधान लाभ सिंह, उपप्रधान सीता राम और व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य चंद्रमणी ठाकुर मौजूद रहे।
विक्रमादित्य सिंह को जीत पर बधाई
मंडी। सदर युवा कांग्रेस ने विक्रमादित्य सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। सदर युकां के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रविंद्र कुमार, राकेश कुमार, भाग सिंह, तनुज पटियाल, अभिषेक, खेम सिंह, रवि, योगेश, महेश, दिनेश, संजय, शिवानी, तन्नू, ममता, आरती और नेहा ने विक्रमादित्य सिंह को जीत पर उन्हें बधाई दी है।
