
काशीपुर। भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) में प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए दर्जनों छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। दो दिन तक चलने वाली प्रक्रिया में 88 छात्रों का चयन होना है।
शनिवार से आईआईएम के प्रोग्राम पार्टनर होटल मैनेजमेंट के साथ प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए छात्रों की काउंसलिंग शुरू हो गई है। वहीं छात्रों को शिक्षा के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ऋण दिया। पहले दिन करीब 20 छात्र-छात्राओं ने बैंक ने लगभग 2 करोड़ का ऋण दिया। बैंक के मैनेजर एमए खान ने बताया कि बैंक का करीब 50 छात्रों को 5 करोड़ तक का शिक्षा लोन देने का लक्ष्य है। आईआईएम के अधिकारियों के मुताबिक पहले दिन करीब 62 छात्रों ने काउंसलिंग के लिए उपस्थिति दर्ज कराई है। आईआईएम के डायरेक्टर डा. गौतम सिन्हा ने बताया कि इस वर्ष प्रथम वर्ष में 88 विद्यार्थियों का चयन होना है। जिसमें 66 छात्र व 22 छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया कल रविवार तक चलेगी। सोमवार से पठन-पाठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। काउंसलिंग के दौरान छात्रों के आए परिजनों ने उत्तराखंड में शुरू हुए पहले आईआईएम की विस्तार से जानकारी ली।
