
देहरादून। बेटियां कोख में ही कत्ल हो रही हैं। एक संवेदनशील समाज का हिस्सा होने के नाते हमारा यह फर्ज बनता है कि उन्हें महफूज किया जाए। अमर उजाला इसी नाते बेटियों को बचाने की एक मुहिम शुरू कर रहा है। इसमें जरूरत है इस दिशा में काम करने वाली संस्थाओं, आपके और उन सबके सहयोग की, जो बेटियों के लिए दिल में जगह रखते हैं। अगर आप भी किसी भी तरह भागीदार बनना चाहते हैं इस पावन अभियान में तो इस मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं-8392946248 या मेल करें: editor@ddn.amarujala.com
