आंत्रशोथ आउट ऑफ कंट्रोल

बिलासपुर। मंडी-माणवा और जबली में आंत्रशोथ का प्रकोप आउट ऑफ कंट्रोल हो गया है। दो गांवों में मरीजों की संख्या सौ का आंकड़ा छू गई है। ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है तो जिला अस्पताल में भी दाखिल मरीजों को आंकड़ा 26 तक पहुंच गया है। गांवों में हालात यह है कि हर घर में किसी ने किसी को बीमारी की शिकायत है। कहीं पर दो एक ही परिवार के दो से तीन सदस्य भी उल्टी दस्त की चपेट में आ गए हैं। वीरवार को 29 और मरीज अस्पताल में दाखिल हुए। इनमें बच्चों की संख्या सर्वाधिक 21 है।
स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों की स्थिति में सुधार होने की बात कही है। इसके अलावा मंडी माणवा पीएचसी में भी 38 नए मरीज अपना उपचार करने के लिए पहुंचे। जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. सतीश ने बताया कि स्थिति को कंट्रोल में लाया जा रहा है। आज 29 नए मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं। इनमें बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। बच्चों में अक्षय, राहुल, रोहित, पायल, अमित, मोनिका, सृष्टि, कात्यानी, परांजली, अरबिंद, वंदना, अंकित, ज्योति, पंकज, ईशा, माया, चंदन, जतिन, खुशबू और अंकिता शामिल है। इनके अलावा रोहित, परम सिंह, बाबू राम, मोनिका, फूला देवी, पवना देवी, तृप्ता देवी, अंजना को भी उल्टी-दस्त ने जकड़ा है। यह तमाम करीब जबली और मंडीमाणवा क्षेत्र से संबंधित है। उधर, मंडी माणवा स्थित पीएचसी में आज करीब 38 लोगों का ओपीडी में इलाज हुआ। इनमें संजीव, कोयल, अनिश, सौरभ, ज्योति, सतविंद्र, विमल, जय, कमला, रोहित, कंचन, अजय, विजय, उर्मिला, चंपा, मुकेश, महेश, अक्षय, कांता, सुमित, अनीशा, सुभाष, यमन दीप, रमन दीप, रेणू राम, रेखा, वंशिका, सपना, नीलम, अमृता, विमला देवी, विशाखा, मिनाक्षी, मन्नत, सूरज, सुनीता आदि शामिल है।

Related posts