
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह यहां आज आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों के एक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में नक्सली हिंसा से निपटने की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे दिनभर चलने वाले इस सम्मेलन में उद्घान टिप्पणी प्रस्तुत करेंगे।
यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है, जब 25 मई को छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने कांग्रेस नेताओं के एक काफिले पर हमलाकर पार्टी की राज्य इकाई के वरिष्ठ नेताओं सहित लगभग 30 लोगों की हत्या कर दी थी।
