आंतरिक लोकतंत्र की मजबूती को जोड़े नए सदस्य

बागेश्वर। संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य एवं चुनाव अधिकारी नरेश काकौत ने कहा कि युवक कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र की मजबूती के लिए नए सदस्य जोड़े गए हैं। स्क्रूटनी के बाद अंतिम वोटर लिस्ट जारी की गई है। 20 से 22 जून तक विधानसभा वार चुनाव संपन्न होंगे। यहां राहुल गांधी के सपनाें का भारत बनाने का संकल्प लिया गया।
यहां पिंडारी मार्ग के एक पैलेस में श्री काकौत ने कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए युवा दिलों की धड़कन राहुल गांधी ने फेम फाउंडेशन फार एडवांस मैनेजमेंट आफ इलेक्शन से चुनाव कराने का निर्णय लिया है। राहुल की मंशा है कि देश का आम युवा राजनीति से जुड़ सके। इसलिए उन्होंने युवा कांग्रेस में चुनाव करवाने का बीड़ा उठाया है। रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि बागेश्वर, कपकोट विधानसभा में यूथ कमेटी चुनाव के लिए नामांकन कराने की तिथि 15 और 16 जून है। इस अवसर पर सोहन लाल नागरा, मोहननाथ, गोविंद सिंह कठायत, दीपक खेतवाल, दर्शन कठायत, भाष्कर पंत आदि मौजूद थे

Related posts