आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दें राज्य कर्मचारी का दर्जा

गरुड़। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन संपन्न हो गया। सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने के साथ ही ग्रेड तीन का दर्जा देने का प्रस्ताव पारित किया गया। ऐलान किया कि मांगों का निराकरण शीघ्र नहीं किया गया तो प्रदेश व्यापी आंदोलन किया जाएगा।
संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष रेखा नेगी ने कहा कि आंनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिका पिछले दस साल से राज्य कर्मचारियाें की तरह काम करने के अलावा राष्ट्रीय सेवाओं में सहयोग दे रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों का निराकरण करने के बजाय उन्हें अलग-अलग गुटों में बांटने का काम कर रही है। उन्होंने सरकार से शीघ्र राज्य कर्मचारी का दर्जा देने को कहा है। उन्होंने सुपरवाइजर पद पर सीनियर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति करने की भी मांग की। सम्मेलन में पौड़ी की अंशी बहुगुणा, शशी नेगी, रुद्रप्रयाग की गीता उपाध्याय , टिहरी की मीना रावत , देहरादून की सुशीला खत्री और ज्योति पांडे , उत्तरकाशी की विजय लक्ष्मी , चंपा अल्मिया, हेमा सती, जानकी ऐठानी, लीला गढ़िया, शशि मर्तोलिया, आनंदी गढ़िया, जानकी देवी, चेतना मिश्रा,ममता रावत, मंजू रावत, भावना बृजवाल, पंकजा कोहली, प्रेमा जोशी, लीला नेगी, गीता किरमोलिया, मोहनी आगरी आदि ने विचार रखे । संचालन मंजू रावत ने किया।

Related posts