आंगनबाड़ियों की संख्या बढ़ेगी : शांडिल

सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डा. कर्नल धनी राम शांडिल ने कहा कि इस वित्त वर्ष में आंगनबाड़ियों की संख्या 20 हजार तक पहुंच जाएगी। वर्तमान में प्रदेश में 18725 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। वे सोलन की समीपवर्ती ग्राम पंचायत डांगरी में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावना है। जल, जंगल और जमीन का सुनियोजित और सुव्यवस्थित उपयोग करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा प्रकृति ने प्रदेश को बहुमूल्य संपदा से नवाजा है, उन्होंने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध स्थल चूढ़धार तथा प्रदेश के दूसरे धार्मिक स्थानों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए पर्यटन तथा संस्कृति मंत्रालय के सयुंक्त सचिव रोड मैप तैयार करेंगे।
डा. शांडिल ने लोगों को आश्वासन दिया कि बरसात के बाद सोलन-सुबाथु सड़क का सुधार किया जाएगा। उन्होंने कोठी-देवरा स्कूल को नया भवन जल्द बनाने की बात भी कही। उन्होंने ठोडो मैदान सोलन में स्टेडियम बनाने की औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। इस मौके पर विभिन्न् ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर डा. शांडिल से मिले। इससे पूर्व डा. शांडिल ने सोलन केंटर एसोसियेशन के समारोह में शिरकत की। इस मौके पर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सोलन राहुल ठाकुर, अध्यक्ष नगर परिषद कुल राकेश पंत तथा अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष जिला कांग्रेस शिव कुमार, प्रेवक्ता जगमोहन मल्होत्रा, उषा महिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस, रोशन ठाकुर कसौली ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, विनोद कुमार राजीव गांधी पंचायती राज अध्यक्ष, सरदार सिंह ठाकुर, रमेश ठाकुर के अलावा एसडीएम टशी सन्डूप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी शशी पाल, अधिशाषी अभियंता सिंचाई हेमंत तनवर मौजूद रहे।

Related posts