अस्पताल का काम शुरू करो, नहीं तो आंदोलन

पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश महामंत्री प्र्रकाश पंत ने मोस्टामानू क्षेत्र में निर्माणाधीन बेस अस्पताल का निर्माण कार्य तक शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए नवंबर माह तक इस दिशा में उचित कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री और पूर्व कबीना मंत्री प्रकाश पंत ने सोमवार को निर्माणधीन बेस अस्पताल का निरीक्षण कर क्षेत्र की जनता से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन सरकार ने वर्ष 2011 में बेस अस्पताल के निर्माण के लिए 35.69 करोड़ रुपया स्वीकृत किया था। इसके बाद मोस्टामानू क्षेत्र में शुरू हुए निर्माण कार्य में 2 करोड़ से अधिक की धनराशि भी खर्च हो गई थी। मगर कांग्रेस ने सत्ता मेें आते ही बिना कारण बताए बेस अस्पताल का कार्य रुकवा दिया। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री गिरीश जोशी, अशोक महर, किशन खड़ायत, वीरेंद्र बोहरा, गोविंद बोरा, राजू कांडपाल, रमेश राम, गोविंद राम, जगत राम, उमेश महर, भुवन जोशी, गोविंद राम, श्याम सिंह आदि मौजूद थे।
\

Related posts