अषाड़ी वायुरथ महोत्सव के कार्यक्रम तय

लोहाघाट। सुंई बिशुंग के प्रसिद्ध पांच दिनी अषाड़ी वायुरथ महोत्सव के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। महोत्सव का मुख्य आकर्षण 21 अगस्त को बगैर रस्सों के सहारे निकलने वाली मां भगवती की वायुरथ यात्रा होगी। ग्राम प्रधान महेश गरसाड़ी, पुजारी केदार पुजारी की अध्यक्षता और श्याम चौबे के संचालन में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। 17 अगस्त को सुबह देवी पूजन, अखंड रामायण पाठ का समापन, तीन बजे से मां भगवती के चार द्योलों के साथ कलश यात्रा निकलेगी।
दूसरे दिन स्व.चेतराम ओली, स्व.चिंतामणि चौबे, स्व. मोहन सिंह देव, स्व.दलीप सिंह करायत मेमोरियल बौद्धिक तथा खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। आईटीबीपी की ओर से सुंई तथा कर्णकरायत में स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया जाएगा। 19 अगस्त को 11 बजे से विकास प्रदर्शनी, जिलास्तरीय बॉलीबाल, कैरम, वाद विवाद, निबंध आदि प्रतियोगिताएं होंगी। 20 अगस्त को ओपन क्रास कंट्री रेस होगी। सायं चार बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के पुरस्कार वितरण होंगे। 21 अगस्त को देवी वायुरथ निकलेगा। बैठक में जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, रामदत्त चौबे, कै. कालू सिंह करायत, हयात सिंह माहरा, मदन पुजारी, विपिन चौबे, संजू चौबे, महेश पांडेय, भुवन चौबे, प्रकाश खर्कवाल आदि ने विचार रखे

Related posts