अश्वनी गैर शिक्षक कर्मी महासंघ अध्यक्ष

शिमला। गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ (शिक्षा विभाग ) शिमला के चुनाव शुक्रवार को संजौली कॉलेज में चुनाव हुए। जिले के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गोयल की अध्यक्षता में हुए चुनाव में पूर्व कार्यकारिणी को भंग करने का ऐलान किया। इसके बाद जिले के नौ खंडों से गैर शिक्षक कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से अश्वनी चौहान (खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय मतियाना) को अध्यक्ष चुना। संजौली कॉलेज के सोमेश्वर ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दयानंद शर्मा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुंडाघाट को महासचिव चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर राजीव बदरेल रामपुर, कुुंदन ब्रागटा चौपाल, साहिल कंवर ठियोग, महेंद्र कैं थला कुमारसैन, मुकुल कुमार आरकेएमवी और नीलम मणी ठियोग खंड को महिला कोटे से उपाध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी में सुरजन कपूर ननखड़ी खंड को संयुक्त सचिव, समरपाल शौनिक कुमारसैन खंड को संगठन सचिव बनाया गया। केसी वर्मा मशोबरा खंड को कोषाध्यक्ष , महेंद्र सिंह कार्यालय उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा जिला शिमला को मुख्य सलाहकार जबकि संजीव चौहान को सलाहकार चुना गया है।
— कर्मचारी राजनीति —
महासंघ पर कब्जे
को लेकर गुटबाजी
एक ही जिले में दो समानांतर गुट खड़े
पिछले माह 6 जून को हुए हैं पहली कार्यकारिणी के चुनाव
संजौली कॉलेज में बनी गैर शिक्षकों की दूसरी कार्यकारिणी
नरेंद्र एस. कंवर
शिमला। जिला गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ में गुटबाजी हावी हो गई है। शुक्रवार को संजौली कॉलेज में चुनी गई कार्यकारिणी के साथ ही दूसरा समानांतर संघ खड़ा हो गया है। दोनों कार्यकारिणी के पदाधिकारी कर्मचारियों का पूरा समर्थन अपने साथ होने का दावा कर रहे हैं। संजौली में चुनी गए गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ को जोगटा गुट से जोड़ कर देखा जा रहा है। जबकि, पिछले माह छह जून को चुनी गई कार्यकारिणी को मनकोटिया गुट से जोड़ कर देखा जा रहा है। अब जिले में गैर शिक्षकों के दो गुट खड़े हो गए हैं। महासंघ पर कब्जे की जंग को लेकर गुटबाजी भी हावी होने लगी है। दोनों कार्यकारिणी अपने को असली और संवैधानिक तरीके से चुनी गई बता रही हैं। ऐसे में एक बार फिर गुटबाजी के बीच कर्मचारियों के मुद्दे दबने की आशंका है।

पूर्व में चुने गए गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बिशन चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनीता ठाकुर, उपाध्यक्ष योगेंद्र कंवर सहित कार्यकारिणी पदाधिकारी नेक राम, रतन ठाकुर, शमशेर सिंह, राजेश वर्मा, रमेश शर्मा प्रताप सबलैक ने कहा कि शुक्रवार को संजौली कॉलेज में करवाए गए चुनाव पूरी तरह से असंवैधानिक हैं। संघ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव 26 जून को करवाए जा चुके हैं।

गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ शिक्षा विभाग जिला शिमला इकाई के शुक्रवार को चुने गए प्रधान अश्वनी चौहान ने कहा कि संघ की कार्यकारिणी का चुनाव पूरी तरह संवैधानिक तरीके से हुआ है। इसमें सभी खंडों के गैर शिक्षक सदस्यों को बुलाया गया था। पिछले माह जो चुनाव हुए हैं, उसकी सदस्यों को कोई सूचना नहीं दी गई।

Related posts