
जाने-माने संत आसाराम इन दिनों यौन अपराध के आरोप में सलाखों के पीछे है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी एक ऐसे ही संत ने संत जगत की छीछलेदार करा दी है।
जिले के गांव में भी एक ढोंगी बाबा ने अपना धर्म भ्रष्ट किया है। पुलिस ने महिला को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले इस बाबा को बुधवार शाम उसके आश्रम से गिरफ्तार किया है।
पढ़ें, आसाराम: कैसे और कहां के संत, पढ़िए पूरी कहानी
अश्लील क्लीपिंग भी बना रखी
बाबा ने महिला की अश्लील क्लीपिंग भी बना रखी थी, जिसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह एक साल से उससे दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण करा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाल जीपी बौंठियाल ने बताया कि शहर से करीब पांच किमी दूर एक गांव के आश्रम में बाबा दिगंबर गिरि करीब 6 साल से रह रहा है।
पढ़ें, अनुपमा हत्या कांडः वहशियाना कत्ल से पहले जुनूनी प्यार
महिला संग दुष्कर्म किया
एक साल पूर्व बाबा ने एक धार्मिक अनुष्ठान में महिला को सम्मोहित कर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी क्लीपिंग बना ली।
कोतवाल ने बताया कि 28 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आश्रम में भजन-कीर्तन चल रहे थे। तभी बाबा ने भजन सुनने के लिए मोबाइल फोन कुछ बच्चों को दे दिया।
महिला की अश्लील क्लीपिंग
भजन सुनने के बाद बच्चों ने मोबाइल से छेड़छाड़ की तो उन्हें उसमें महिला की अश्लील क्लीपिंग दिखी। कुछ दिन बाद बच्चों ने गांव के लोगों से इसकी चर्चा की। मामले को दबाने की कोशिश भी की गई। लेकिन किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।
सूचना पर पुलिस ने बुधवार शाम आश्रम का निरीक्षण किया तो बाबा से वह मोबाइल फोन बरामद कर लिया, जिसमें अश्लील क्लीपिंग थी।
महिला का मेडिकल परीक्षण
इसके बाद पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 376, 506 और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
वहीं, पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेज दिया। सीएमओ डा.जीबी बिष्ट ने बताया कि अभी मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट नहीं मिली है।
