अशोक बनाए अध्यापक संघ के मुख्य संरक्षक

झंडूता (बिलासपुर)। हिमाचल राजकीय अध्यापक संघ की बिलासपुर इकाई ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया है। प्रधान नरोत्तम धीमान, महासचिव कर्मदेव चौहान और कोषाध्यक्ष गुरमेल ठाकुर ने चरचा के बाद मंगलवार को इसकी घोषणा की।
कार्यकारिणी में अशोक शर्मा को मुख्य संरक्षक निक्का राम को संरक्षक, अश्वनी गौतम को वरिष्ठ उपप्रधान, रमेश डोगरा ओर मस्त राम शर्मा को उपप्रधान, नरवीर सिंह चंदेल को सह सचिव, गोपाल दास डोगरा को सहायक सचिव, राम रतन ठाकुर और कश्मीर सिंह को संगठन सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है। सुरेंद्र मोहन को प्रेस सचिव, गुरमेल सिंह को वित्त सचिव, अशोक कुमार को सहायक वित्त सचिव, राम दास को सचिव, गजेंद्र सिंह को सहायक सचिव चुना गया। इसके अलावा प्रदीप महाजन मुख्य सलाहकार, मदन राणा सलाहकार, राकेश कुमार, मस्त राम लेखाकार, विवेकानंद गौतम प्रचार सचिव का कार्य देखेंगे। कार्यकारिणी में राजकुमार गौतम, जय सिंह, रतन सिंह, राजेंद्र सिंह, सोहन लाल, राजेंद्र कुमार, राकेश कुमार, सुनील कुमार, चंद्रशेखर, धर्मसिंह ठाकुर, राकेश पराशर, संजीव सुमन, विश्नदास, गोरख राम, प्रवीण कुमार, सदानंद, गजन सिंह, विद्यासागर तथा सोहन सिंह बतौर सदस्य रहेंगे।

Related posts