अव्वल छात्रों को सम्मानित किया

गगरेट (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ओयल में शुक्रवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में गगरेट विस क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत कर मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब धमाल मचाया। छात्रों ने ऐसा देश है मेरा… पंजाबी भंगड़ा एवं गिद्दा पेश कर उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्कूल के प्रधानाचार्य मनजीत सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की उपलब्धियों के बारे में उपस्थित अभिभावकों को जानकारी दी। उसके बाद मुख्यातिथि ने शिक्षा, खेल एवं अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में अनामिका, कमला, आकाश, शिवानी व प्रियंका आदि शामिल हैं। इस अवसर पर जितेंद्र राणा, बलवंत परमार, तरसेम फौजी, मदन लाल, धनी राम व मनोहर लाल सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts