
काशीपुर। दुर्गा कॉलोनी में बीचों बीच एक वर्ग विशेष के धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर कॉलोनी के लोगों में भारी आक्रोश है। गुस्साए कॉलोनी वासियों ने मंगलवार को एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
मंगलवार को दुर्गा कॉलोनी के लोगों ने गिरीताल मंदिर परिसर में बैठक की। वक्ताओं ने कहा कि एक वर्ग विशेष के लोगों ने बिना सरकारी अनुमति के बिना नक्शा पास कराए रातों- रात बंगाली गली में एक धार्मिक स्थल की नींव रखी दी। लोगों के विरोध पर तकरीबन दो सप्ताह पहले प्रशासन ने निर्माण तो रुकवा दिया। लेकिन वहां से निर्माण सामग्री और नींव नहीं हटाई गई। अब वहां फिर निर्माण सामग्री डाली जा रही है बाहरी लोग आकर निर्माण का विरोध करने वालों को धमका रहे हैं। विहिप नेता केके अग्रवाल ने कहा कि कुछ शरारती तत्व शहर की फिजा को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। नर्सरी स्कूल के नाम पर पूजा स्थल का निर्माण करने की साजिश की जा रही है। एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार सीएस बिष्ट को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया। मौके पर हीरामणि बलौदी, राम सिंह खनूलिया, मदन मोहन गोले, राजीव कुमार, आनंद सिंह रावत, हरिशंकर, चंद्रशेखर, कैलाश चंद्र, आलोक यादव, पूरन जोशी, किरन उपाध्याय, भगवती, बसंती, रामबाबू आदि मौजूद थे।
