अवैध खनन से पौने दो लाख की कमाई रोजाना

अवैध खनन से पौने दो लाख की कमाई रोजाना

नई दिल्ली, (राकेश त्यागी): रेत का अवैध खनन यमुना और हिडंन से बेखौफ जारी है। एक ट्रक से करीब 5 हजार रुपये की कमाई होती है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में करीब 350 ट्रक रेत हर रोज निकालने से करीब पौने दो लाख की शुद्ध कमाई का अनुमान लगाया गया है।

खदान के एक कर्मचारी ने बताया कि हमे तो सिर्फ महीने भर का एक लाख रुपया मिलता है। बाकी रकम तो रेत माफिया को भेजी जाती है। ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे से आगे भी रेत से भरे हुए दर्जनों ट्रक, यमुना के ठीक किनारे बड़ी-बड़ी मशीनें अवैध खनन में जुटी हुई दिखती हैं।

नोएडा के सेक्टर-94 के पास असगरपुर जागिर, चक बसंतपुर और बसंतपुर बांगड़ में गैरकानूनी तरीके से रेत का खनन हो रहा है। ग्रेटर नोएडा के जगनपुर, अफ जलपुर, जगनपुर दोआब, दनकौर, अट्टा गुजरन, गुनपुरा, फ लेदा, टेकपुर, शेरगढ़, मेहंदी और घरबरा गांवों में अवैध खनन चल रहा है।

पुलिस की मानें तो इस साल अब तक अवैध खनन करने वालों के खिलाफ 70 दर्ज की जा चुकी हैं। 100 से ज्यादा गाडिय़ों को जब्त किया गया है। आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को क्या रेत माफि या के खिलाफ कार्रवाई के चलते ही सस्पेंड किया गया। राज्य की सत्ता पर काबिज समाजवादी पार्टी भले ये कह रही हो कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में रेत माफि या नहीं है, लेकिन अवैध खनन हो रहा है।

दुर्गा शक्ति नागपाल के निलंबन ने नोएडा में खनन माफि या के हौसले और बुलंद कर दिए हैं। रेत निकालने में लगी जेसीबी मशीनें, ट्रकों में भरी जाती बालू का अवैध खेल दिनदहाड़े चल रहा है। कोमपुर गांव उस जगह से सिर्फ 5 किलोमीटर दूर है जहां दुर्गा नागपाल ने अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की।

Related posts