अवैध खनन पर लगेगी रोक : डीआईजी

बाजपुर। कुमाऊं मंडल परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक जीएन गोस्वामी ने ऊधमसिंह नगर जिले में अवैध खनन रोकने के लिए एक विशेष कार्ययोजना अक्तूबर तक तैयार की जाएगी। जिसमें अंतर विभागीय अधिकारी भी शामिल होंगे। दो माह के अंतराल में पुलिस की छवि में बदलाव नजर आएगा। डीआईजी ने लंबित मामलों का निस्तारण जल्द करने की हिदायत दी।
रविवार को डीआईजी गोस्वामी ने कोतवाली परिसर में जिलेभर के पुलिस अफसरों की बैठक कर अपराध की समीक्षा की। डीआईजी ने सीओ, थाना प्रभारियों को लंबित मामलों का निस्तारण करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले भर की नदियों में अवैध खनन होने से सरकार को राजस्व का नुकसान होता है। इस मामले को लेकर सरकार भी संजीदा है। नदियों से नियमित तरीके ही उपखनिज की निकासी हो इसके लिए जिलेभर के लिए कार्ययोजना तैयार की जायेगी। उन्होंने कहा कि हर फरियादी की सुनवाई होगी। इससे पहले डीआईजी कोतवाली का निरीक्षण किया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रिद्धिम अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, सीओ जीसी टम्टा, सीओ पीसी आर्य, रेनू लोहनी, राजेंद्र सिंह ह्यांकी, कोतवाल डीआर आर्य (बाजपुर) कोतवाल डीसी ढौडियाल (काशीपुर), पीके उप्रेती (गदरपुर), राजेंद्र लाल (पंतनगर), भूपेंद्र सिंह धौनी (सितारगंज), हरक सिंह फर्स्वाण (किच्छा) एनबी भट्ट आदि थे।

Related posts