
पांवटा साहिब (सिरमौर)। आरओ पांवटा की टीम ने रामपुर घाट में अवैध खनन क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान चार ट्रक खनन करते पकड़े गए। इन्हें मौके पर ही 10-10 हजार का जुर्माना किया गया है।
जानकारी अनुसार आरओ पांवटा आरके वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को जंगलों में दबिश दी गई। वन विभाग की टीम में बीओ बरकत अली, बीओ कल्याण सिंह, फोरस्ट गार्ड विजय, रजनीश, सचिन शामिल रहे। इस दौरान रामपुरघाट क्षेत्र के साथ लगते वन विभाग के जंगल क्षेत्र से कुछ ट्रक आ रहे थे। इन्हें वन विभाग की टीम ने रुकवाया। टीम ने ट्रक संचालकों से 10-10 हजार जुर्माना वसूला है। दो दिनों के भीतर वन विभाग की टीम ने आधा दर्जन वाहनों को दबोचा है। इनसे करीब 50 हजार जुर्माना राशि वसूली जा चुकी है।
आरओ पांवटा आरके वर्मा ने इसकी पुष्टि की है। आरओ ने कहा कि रामपुरघाट के वन क्षेत्र से चार ट्रक पकड़े गए। इनसे 40 हजार जुर्माना राशि वसूली गई है।
