
हल्द्वानी। ऊर्जा आफिसर्स, सुपरवाइजर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन की जोनल कमेटी की बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। पिटकुल में कार्यरत कार्मिकों के भत्तों को पुनरक्षित कराने और अवर अभियंताओं को प्रमोशन देने की मांग की। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष पीसी ध्यानी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
दमुवाढूंगा में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कर्मचारी नेता ईएनसी कर्नाटक ने सभी कर्मचारियों से जनता की सेवा का आह्वान किया। एसोसिएशन के केंद्रीय संगठन सचिव नवीन आर्या ने बताया कि तीनों ऊर्जा निगमों में राज्य सरकार के कार्मिकों के अनुरूप जीपीएफ पेंशन योजना लागू किए जाने, एसीपी एवं समयबद्ध वेतनमान दिए जाने पर कार्रवाई हो रही है। बैठक का संचालन करते हुए जोनल सेक्रेट्री गोविंद नागिला ने कहा कि कर्मचारियों की वर्दी, धुलाई, चिकित्सा, वाहन, पेट्रोल भत्ता, रात्रि पाली ड्यूटी भत्ता में बढ़ोतरी की जानी है। बैठक में डीके परेरू, गोविंद बिष्ट, विवेक जौहरी, नरेंद्र सिंह, एमएन उप्रेती आदि ने विचार रखे।
