अल्मोड़ा-खैरना मार्ग सप्ताहभर से बंद

अल्मोड़ा। भारी बारिश के बाद जौरासी में बंद पड़ा अल्मोड़ा-खैरना राष्ट्रीय राममार्ग एक सप्ताह बाद भी नहीं खुल सका है। इस मुख्य सड़क के बंद रहने से यात्रियों को वाया रानीखेत, लमगड़ा, रामगढ़ होकर हल्द्वानी पहुंचना पड़ रहा है। इन मार्गों से हल्द्वानी की अधिक दूरी अधिक होने से जहां अधिक लग रहा है वहीं लोगों को अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है।
पिछले सप्ताह हुई बारिश से अल्मोड़ा-खैरना मार्ग में जौरासी के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क में कई स्थानों पर मलबा भी आया हुआ है। इस कारण अल्मोड़ा से खैरना के बीच यातायात ठप है। वाहन वाया रानीखेत, लमगड़ा, रामगढ़ होकर हल्द्वानी जा रहे हैं। क्षतिग्रस्त सड़क के सुधारीकरण को लोनिवि एनएच खंड ने जेसीबी मशीनों और श्रमिकों को काम पर लगाया है लेकिन सड़क अब तक बंद है।
इधर एनएच के अधिशासी अभियंता मनोहर सिंह धर्मसत्तू ने बताया कि सुधारीकरण का काम त्वरित गति से चल रहा है। रविवार शाम तक मार्ग में छोटे वाहनों का आवागमन सुचारू हो जाने की उम्मीद है।

Related posts