अल्ट्रा साउंड केद्रों का करें औचक निरीक्षण

चंपावत। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने जिले में कन्या लिंग अनुपात को बढ़ाने के लिए हरसंभव कार्रवाई करने को कहा है। बृहस्पतिवार के कलक्ट्रेट सभागार में गर्भावस्था और प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को कन्या भ्रूण हत्या अथवा जांच की रोकथम के लिए अल्ट्रा साउंड केंद्रों के औचक निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान केंद्रों में किसी प्रकार की कमियां पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई अमल में लाई जाए।
डीएम ने कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग को दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एचसी चंद्रा ने बताया जिले में वर्तमान में कुल 11 अल्ट्रा साउंड केंद्र पंजीकृत हैं, जिनमें से छह केंद्र चालू हालात में हैं। उन्होंने बताया कि गत माह बनबसा स्थित हरीश धस्माना चिकित्सालय में रेडियोलाजिस्ट नहीं होने के कारण अल्ट्रा साउंड केंद्र को सील कर दिया गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल, एसीएमओ डा. रश्मि पंत, श्यामनारायण पांडेय, डा. प्रदीप बिष्ट, जिला शासकीय अधिवक्ता आरसी उप्रेती, जीवन चंद्र बगौली, डा. पीडी पंगरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts