अराजक तत्वों का अड्डा बना पं. दीनदयाल पार्क

अल्मोड़ा। पांडेखोला स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क शाम ढलते ही अराजक तत्वों का अड्डा बन गया है। जिससे मोहल्लेवासी भी परेशान हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में शाम के समय पुलिस गश्त लगाने की मांग की है।
पं. दीन दयाल उपाध्याय पार्क नगर से करीब तीन किमी की दूरी पर पांडेखोला में स्थित है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि शाम को पार्क बंद हो जाता है। इसके बाद अंधेरा होेते ही अराजक तत्व पार्क की चारदीवारी फांदकर अंदर जाते हैं और पार्क में शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। यही नहीं यह नशेड़ी युवा कई बार तो शराब की खाली बोतलें पार्क के नीचे स्थित मकानों में तक फेंक देते हैं। जिससे आसपास के लोगों के चोटिल होने की संभावना रहती है। मोहल्लेवासियों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त लगाकर अराजक तत्वों पर अंकुश लगाने की मांग की है। इधर लक्ष्मेश्वर वार्ड के पालिका सभासद अशोक पांडे ने भी थानाध्यक्ष से रात के समय पांडेखोला क्षेत्र में पुलिस गश्त लगाने की मांग उठाई है।

Related posts