अयोध्या के बहाने दंगों का माहौल बना रही है बीजेपी: मुलायम

अयोध्या के बहाने दंगों का माहौल बना रही है बीजेपी: मुलायम

लखनउ: लोकसभा में मुलायम सिंह यादव ने कहा कि बीजेपी दंगों का माहौल बना रही है। अयोध्या के बहाने देश का माहौल बिगाड़ रही है। उन्होंने कहा बीजेपी कोर्ट के आदेश को नहीं मान रही है। वहीं दूसरी तरफ, विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के संरक्षक अशोक सिंघल ने 84 कोसी परिक्रमा पर रोक को हिन्दुओं का दमन बताते हुए कहा कि आज इसके खिलाफ देशव्यापी आन्दोलन छेड़ा जाएगा।

लखनऊ हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर नवाबगंज के पक्षी विहार में हिरासत में रखे गए सिंघल ने एक न्यूज एजेंसी से कहा कि परिक्रमा पर रोक लगाकर सरकार हिन्दुओं का दमन कर रही है और इसके खिलाफ आज देशभर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस के समाजवादी पार्टी (सपा) और विहिप के नूराकुश्ती सम्बंधी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि संसद से कानून बनवाकर अयोध्या में राममन्दिर निर्माण करवाकर कांग्रेस ही श्रेय क्यों नहीं ले लेती।

उन्होंने कहा कि विहिप ने गत 30 जुलाई को ही राष्ट्रपति से मिलकर उन्हें सारे कार्यक्रम से अवगत करा दिया था। कुम्भ मेले में विहिप के इस आयोजन को अन्तिम रुप दिया गया था और राष्ट्रपति से मिलकर पूरी जानकारी दे दी गई थी। राष्ट्रपति से कहा गया था कि आयोजन शान्तिपूर्ण होगा।

Related posts