
चंबा (टिहरी)। राजकीय इंटर कालेज नकोट में प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावक संघ के अध्यक्ष चौथे दिन भी आमरण अनशन पर रहे। नकोट इंटर कालेज में प्रधानाचार्य समेत संस्कृत, अंग्रेजी, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र और हिंदी विषय के प्रवक्ताओं के पद वर्षों से रिक्त चल रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन के स्तर पर मामले में सकारात्मक पहल नहीं कर रहा है। जिस पर अभिभावक संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत 22 मई से विद्यालय परिसर में आमरण अनशन पर हैं। उनके समर्थन में मोर सिंह धनोला, नत्थी सिंह धनोला, केदार सिंह चौहान, भरत सिंह रावत, रतन सिंह धनोला, नरेंद्र सिंह धनोला, रविंद्र उनियाल भी क्रमिक अनशन पर बैठे।
