
नई दिल्ली: यदि आप से बार-बार बैलेंस पता करते हैं तो जरा इस खबर को ध्यान से पढ़ें। आप एटीएम से जब चाहे बैलेंस पता कर लिया करते थे और मुफ्त में पैसे निकालते आए थे। लेकिन अब यह सब खत्म होने जा रहा है। नए प्रस्ताव के मुताबिक अब आप सिर्फ पांच बार ही ट्रांजैक्शन कर सकेंगे।
इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) ने रिजर्व बैंक को सुझाव दिया है कि अब हर महीने सिर्फ पांच बार मुफ्त ट्रांजैक्शन की इजाजत हो, चाहे वह वह अपने खाते से ही पैसे निकाल रहा हो या कुछ और।
बैंकों को यह कदम इसलिए उठाना पड़ रहा है कि उन्हें एटीएम पर सिक्योरिटी गार्ड रखने पड़ रहे हैं जिससे उनका खर्च बढ़ गया है। इसके अलावा उन्हें और भी सीसीटीवी लगाने होंगे। बेंगलुरु में एक एटीएम में एक महिला पर हुए हमले के बाद से एटीएम में सुरक्षा और कड़ी की जा रही है।
अभी यह नियम है कि जिस बैंक में खाता है, उसके एटीएम के इस्तेमाल पर कोई पाबंदी नहीं है। वहीं, दूसरे बैंकों के एटीएम में एक माह के भीतर पांच बार ही मुफ्त ट्रांजेक्शन कर सकते हैं
