
नई दिल्ली: स्मार्टफोन और टेबलेट उपयोगकर्ताओं के तेजी से बढ़ रहे वर्ग को लक्ष्य कर रिलायंस कम्युनिकेशंस ने 2जी डाटा मूल्य पर नई 3जी डाटा योजना शुरु की है। कंपनी ने गुरुवार इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस प्लान के तहत उपभोक्ता 123 रुपए पर एक जीबी की 3 जी सेवाओं का लाभ उठा सकता है। दो जी बी के लिए 246 रुपए और चार जीबी के लिए 492 रुपए का प्लान लेगा होगा। यह प्लान प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों के लिए उपलब्ध होगा।
रिलायंस कम्युनिकेशंस ने कहा है यह योजना अन्य आपरेटरों के उपभोक्ताओं के लिए भी उपलब्ध होगी। कंपनी ने कहा है कि वह स्मार्टफोन मार्केट में 40 प्रतिशत का लक्ष्य रखे हुए हैं।
