अब नहीं खाने पड़ेंगे धक्के

चंबा। लोक निर्माण विभाग ने चंबा-भनौता मार्ग की दशा सुधारने के लिए खाका तैयार कर लिया है। इस मार्ग पर तारकोल बिछाने के लिए विभाग ने बजट का प्रावधान कर दिया है। मार्ग के तीन किलोमीटर हिस्से पर जल्द तारकोल बिछाई जाएगी। इस पर 21 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। विभाग ने इस कार्य को शुरू करने का जिम्मा ठेकेदार को भी सौंप दिया है। तारकोल बिछते ही क्षेत्र की हजारों आबादी को काफी राहत मिलेगी। मार्ग पर वर्तमान में गड्डों की भरमार हैं। इससे लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतें होती हैं। दुपहिया वाहन चालकों को मार्ग पर वाहन ले जाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है। बारिश होने पर तो मार्ग पर पड़े गड्डों में पानी भर जाता है। इससे वाहन आने पर पैदल यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मार्ग की जल्द सुध लेने की मांग की थी। लोगों की मांग को पर पीडब्ल्यूडी ने बजट पारित कर मार्ग की सुध लेने का निर्णय लिया है। मार्ग के तीन किलोमीटर हिस्से पर तारकोल बिछाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने भी इस सड़क को जल्द पक्का करने के लोक निर्माण विभाग को आदेश जारी किए थे। विभाग ने वन मंत्री के आदेशों क ो अमलीजामा पहनाते हुए सड़क को पक्का करने का काम जल्द शुरू करने का निर्णय लिया है। उधर, लोक निर्माण विभाग चंबा मंडल के एसडीओ जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि मार्ग पर तारकोल बिछाने के लिए बजट स्वीकृत किया गया है। तीन किलोमीटर सड़क पर तालकोल बिछाने के लिए 21 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने लोगों की मांग को मद्देनजर रखते हुए समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ली हैं। तारकोल बिछाने का कार्य जल्द युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा।

Related posts