अब थाने में भी होगी आंखों की जांच

शिमला। गाड़ी चलाते समय दिक्कत पेश आ रही है और अस्पताल जाकर डाक्टर से आंखों की जांच करवाने की सोच रहे हैं तो ठहरिए। आप अपने नजदीक के थाने में जाकर भी आंखों की जांच करवा सकते हैं। जांच बिलकुल मुफ्त होगी। शहर के पांच थानों में 15 दिसंबर तक इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। डाक्टर मौके पर टेस्ट करने के बाद रिपोर्ट देखकर उचित परामर्श देंगे। ट्रैफिक पुलिस इस दौरान चालकोें को आंखों का टेस्ट करवाने के लिए जागरूक करेंगे। सभी थाना प्रभारियों को इस बारे में निर्देश दे दिए गए हैं। पुलिस महकमे का कहना है कि कलर ब्लाइंड नेस होने से ट्रैफिक लाइट को समझने में चालक को दिक्कत पेश आ जाती है। रेड सिग्नल को ग्रीन समझकर चालक गाड़ी आगे बढ़ा देते हैं। इस स्थिति में हादसे का अंदेशा बढ़ जाता है। ऐसे में चालकों को छह माह में कम से कम एक मर्तबा आंखों की जांच करवाना जरूरी है।
—-
15 दिसंबर तक चलेगा अभियान : डीएसपी
डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा ने कहा कि 15 दिसंबर तक यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाने में डाक्टर चालकों की आंखों की स्वास्थ्य जांच करेंगे। जिन चालकों की आंखों में दिक्कत पाई जाएगी, उन्हें मौके पर ही परामर्श देंगे। चालकों से आग्रह है कि इस निशुल्क सुविधा का लाभ उठाएं।

Related posts