अब जिले के डाकघर भी होंगे सीबीएस

पौड़ी। जिले में जल्द ही डाकघर कोर बैंकिंग सोल्यूसन से जुड़ जाएंगे। डाक विभाग ने अपने डाकघरों को सीबीएस से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी है। इसके प्रथम चरण में जिले के पौड़ी, कोटद्वार, लैंसडौन, श्रीनगर डाकघरों को ऑन लाइन किया जा रहा है।
अभी डाक विभाग डाकघरों को कोर बैंकिंग सोल्यूसन से नहीं जोड़ पाया है, जिससे खाता धारकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई खाते धारकों ने तो बैंकों की सुविधा लेनी शुरू कर दी है। ऐसे ग्राहकों का रुझान बढ़ाने के लिए विभाग ने डाकघरों को कोर बैंकिंग सोल्यूसन सेवा से जोड़ने की कार्रवाई शुरू की है। डाक अधीक्षक एसपी देवलियाल ने बताया कि इसके तहत प्रथम चरण में जिले में पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार और लैंसडौन के डाकघरों को जोड़ा जा रहा है।
ये चारों डाकघर मार्च तक सीबीएस हो जाएंगे। द्वितीय चरण में जिले में स्थापित 52 डाकघरों को सेवा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के ग्रामीण अंचलों में स्थापित विभाग के 372 ब्रांच आफिसों को सीबीएस सुविधा से जोड़ने प्रयास हो रहे हैं। इसके तहत तीस फीसदी डाकघरों में लैपटॉप दिए जाने, 70 फीसदी ब्रांच आफिसों को हैंड हैल्ड डिवाइज देने की योजना है।

Related posts