अब घंटों में नहीं दिनों में लेट हुई ट्रेन

हरिद्वार। रेलवे ट्रैक पर बारिश का पानी भरने से पुरी से चलकर हरिद्वार आने वाली उत्कल कलिंग एक्सप्रेस करीब 24 घंटे देरी से हरिद्वार पहुंची। ट्रेन को बृहस्पतिवार को पहुंचना था जो शुक्रवार को पहुंची।
पुरी से चलकर उत्कल कलिंग एक्सप्रेस रात 8:30 बजे हरिद्वार पहुंचती है। ट्रेन को बृहस्पतिवार को 8:30 बजे पहुंचना था। रेलवे की ओर से बृहस्पतिवार शाम सात बजे ट्रेन के 10 घंटे लेट होने की सूचना दी। शुक्रवार सुबह छह बजे तक ट्रेन के 20 घंटे लेट होने की सूचना दी गई। शुक्रवार को ट्रेन रात 8:15 पर हरिद्वार पहुंची। ट्रेन कुल 23 घंटे 45 मिनट देरी से पहुंची। रेलवे स्टेशन अधीक्षक गोपेंद्र कृष्ण दास बताया कि जगह-जगह रेलवे ट्रैक पर बारिश का पानी भरने से ट्रेन इतनी लेट हुई।

Related posts