अब ओलगी गांव में पानी मिलेगा भरपूर

अब ओलगी गांव में पानी मिलेगा भरपूर
सुबाथू (सोलन)। करीब 40 साल बाद ओलगी गांव में पानी की समस्या दूर हो गई है। यह संभव हुआ है हैंडपंप की नई पोरटेबल तकनीक से। सड़क से करीब 500 फीट नीचे गांव में इस मशीन के तहत हैंडपंप लगाया गया है। जिला परिषद निधि से करीब तीन लाख की लागत से यह काम हुआ है।
इलाके के कृष्ण लाल, नरोत्तम लाल, भूपेंद्र कुमार, ज्ञानचंद, प्रेमदास, रीता देवी, कुसुमलता, नाजकू देवी ने बताया कि पानी की किल्लत से लोग परेशान थे। सप्लाई न आने के कारण उन्हें दूर-दूर से पानी ढोना पड़ता था। अब हैंडपंप लगने से पूरे ओलगी ग्राम में पानी की समस्या नहीं रहेगी। वही पंचायत प्रधान आशा धीमान, उप प्रधान कर्ण ठाकुर और वार्ड सदस्य रक्षा देवी के अनुसार सड़क से करीब 500 फीट नीचे गांव होने के कारण हैंडपंप नहीं लगाया जा सकता था। हैंडपंप लगाने की नई तकनीक से पहाड़ी क्षेत्र में अब पानी की समस्या नही रहेगीं। उन्होंने इस समस्या का समाधान होने पर जिला परिषद चेयरमैन शीला देवी, जिला परिषद सदस्य कौशल्या देवी और रामेश्वर शर्मा का आभार जताया है। करीब 80 लाख की इस पोरटेबल मशीन से किसी भी ग्रामीण क्षेत्र में कंप्रेशर के माध्यम से पानी निकाला जा सकता है।

Related posts