
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ त्रासदी को एलबम (वीडियो) के माध्यम से प्रस्तुत करने की अब गीतकाराें में होड़ मच गई है। हर कोई केदारनाथ त्रासदी को अपने गीतों के साथ लोगाें तक पहुंचाने में जुटा है। अभी तक बाजार में केदारनाथ त्रासदी से संबंधी लगभग छह एलबम आ चुकी हैं।
जलप्रलय के कारण केदारनाथ में 16/17 को भयंकर तबाही मची थी। आपदा के तीन माह बाद भी जिले में स्थितियां सामान्य नहीं हो पाई हैं, लेकिन त्रासदी इन तीन माह में रुपहले पर्दे पर छाई हुई है। राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के न्यूज चैनल से लेकर अब विभिन्न प्रांताें के लोकगायक भी केदारनाथ आपदा को एलबम के माध्यम से दर्शाने में जुटे हुए हैं। धीरे-धीरे इन एलबमाें की डिमांड भी बढ़ने लगी है। स्थानीय केबिन नेटवर्क भी इन एलबमाें को प्रसारित कर रहा है। रुद्रप्रयाग नगर मुख्यालय में सूरज म्यूजिक स्टूडियो के संतोष नेगी ने बताया कि केदारनाथ त्रासदी से संबंधित एलबमाें की खरीद के लिए लगातार ग्राहक आ रहे हैं।
ये हैं केदारनाथ त्रासदी पर निकली एलबम :-
– बम बगड़ करेंगे – 26 जुलाई 2013 को पहली एलबम बाजार में आई, गायक हैं प्रेम मेहरा।
– केदारनाथ में आई प्रलय – गायक राकेश काला
– रूठे भोलेनाथ। – गायक राजेश पाटिल
– धाम में मचा तांडव आदि समेत कई एलबम हैं।
