अबकी बार 7 करोड़ से होगी नुमाइश

अलीगढ़। 28 जनवरी से 20 फरवरी 2013 तक आयोजित होने वाली राजकीय कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में इस बार तकरीबन सात करोड़ रुपये तक होंगे खर्च। बॉलीवुड स्टार नाइट सारसौल स्थित रोडवेज वर्कशॉप के खाली मैदान पर होगी जिसमें चार हजार दर्शक आराम से कार्यक्रम का आनंद ले सकेंगे। कृष्णांजलि के सामने 400 लोगों के बैठने की गैलरी बनायी जाएगी। नुमाइश परिसर में होने वाले निर्माण कार्यों की गुणवत्ता-जवाबदेही के लिए कार्यकारिणी में पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को सदस्य बनाया जाएगा। कार्यकारिणी सदस्यों का कार्यकाल तीन साल रहेगा। इसके बाद उन्हें बदल कर समाज के हर क्षेत्र से सदस्यों को शामिल करने को वरीयता दी जाएगी।
बुधवार शाम नुमाइश गेस्ट हाउस में हुई कार्यकारिणी की मीटिंग में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कुछ ऐसे ही फैसलों पर मुहर लगाई। इस मौके पर सीडीओ शमीम अहमद, एडीएम सिटी डीएस सचान, एसपी सिटी दयानंद मिश्र, तहसीलदार कोल चंद्रभानु सिंह और सीओ द्वितीय मौजूद रहे। कार्यकारिणी सदस्यों में मानव उपकार संस्था के विष्णु कुमार बंटी, पिंकी भाटिया, सपा नेता अहमद सईद सिद्दीकी, सुरेश गोविल, सरदार दलवीर सिंह, मुवीन खां, राकेश सक्सेना, जावेद सईद, प्रदीप सक्सेना, डॉ. मुदस्सर अली, वैघ रामदुलारे शर्मा, केपी सिंह, रामअवतार शर्मा सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment