
पांगणा (मंडी)। करसोग पुलिस ने वीरवार रात को भंथल नैहरा मोड पर नाके के दौरान चार सौ ग्राम अफीम डोडा और तीन ग्राम चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
करसोग थाना के एएसआई गुलाब सिंह की अगुवाई में पुलिस दल ने वीरवार रात को नाके के दौरान आल्टो कार एचपी 30-3392 को तलाशी के लिए रोका। इस पर कार की पिछली सीट पर बैठा व्यक्ति बैग को सीट के नीचे छिपाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें अफीम और चरस मिली। पुलिस ने कार चालक रमेश कुमार निवासी गांव द्रशटी भंथल, संदेल सिंह निवासी धलोग भंथल और तुला राम निवासी गांव घलोग भ्ंाथल को गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश कर 15 दिसंबर तक पुलिस रिमांड भेजा गया। डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
