अफगानिस्तान: राष्ट्रपति आवास पर हमला, तालिबान ने ली जिम्मेदारी

अफगानिस्तान: राष्ट्रपति आवास पर हमला, तालिबान ने ली जिम्मेदारी

काबुल: अफगानिस्तान के राष्ट्रपति आवास पर आज सुबह सश हमलावरों ने हमला कर दिया। राष्ट्रपति आवास में मौजूद रायटर के एक संवाददाता ने बताया कि यह हमला भारतीय समयानुसार सुबह साढे सात बजे पूर्वी दरवाजे पर किया गया। राष्ट्रपति हामिद करजई ने एक संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया था जिसमें हिस्सा लेने के लिए संवाद समिति का यह संवाददाता भी पहुंचा था।

अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि हमले के वक्त राष्ट्रपति करजई आवास पर मौजूद थे या नहीं। हमले की जिम्मेदारी तालिबान ने ली है। वही, काबुल पुलिस का कहना है कि उन्होंने तीन हमलावरों को मार गिराया गया है। गौरतलब हैं कि राष्ट्रपति हामिद करजई ने अमेरिका के तालिबान को लेकर नरम रुख अपनाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शांति वार्ता में हिस्से लेने से मना कर दिया था। ऐसे में इस हमले के बाद हालात और बिगडऩे के आसार हैं।

Related posts