अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे वीरभद्र

शिमला। भाजपा शिमला ग्रामीण मंडल की मासिक बैठक शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय दीपकमल में हुई। मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों के विषय में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में 126 बूथों के अध्यक्षों तथा पालकों की नियुक्ति की गई। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम में लौह संग्रह के लिए 16 शक्ति केंद्रों के अध्यक्षों को जिम्मेवारियां सौंपी गई। बैठक में स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पिछले एक वर्ष के कार्यकाल को नाकाम बताया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री से शिमला ग्रामीण के लोगों ने बहुत अपेक्षाएं लगाई थी लेकिन, मुख्यमंत्री अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे हैं। बैठक में पूर्व विधायक भगत राम चौहान, उपाध्यक्ष योगेश्वर दत्त, महेंद्र वर्मा, शिव किशोर शर्मा, महामंत्री प्रमोद ठाकुर, रमेश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा कश्यप, किरन बाबा, दलीप कंवर, चुनी लाल वर्मा, मीरा थापा, कल्पना गौतम, धर्म सिंह ठाकुर, कंवर सिंह, रोशन वर्मा, अनुज शर्मा, बीआर शर्मा, राम दयाल ठाकुर, चेत राम, रणदीप कंवर, प्यार सिंह कंवर, महेंद्र ठाकुर, ठाकुर दास, निर्मला चौहान, अनीष शर्मा, रमेश शर्मा, किशोर कुमार, पूर्णा नंद वर्मा, पारूल शर्मा, नंद लाल गर्ग, छविंद्र पाल, इंद्र सिंह ठाकुर, निर्मल हरनोट उपस्थित रहे।

Related posts