अपहरण के बाद विवाहिता ने मना किया मैडीकल चेकअप करवाने से

रेवाड़ी : गांव कोनसीवास से एक 20 वर्षीय विवाहिता का एक छात्र द्वारा अपहरण कर लिए जाने पर उसके पति द्वारा थाना मॉडल टाऊन में मामला दर्ज करवाया गया है। 2 दिन पूर्व किए गए अपहरण को लेकर पुलिस द्वारा की गई भागदौड़ के बाद छात्र व विवाहिता को रेवाड़ी से बरामद कर लिया गया।

विवाहिता ने अपना मैडीकल चेकअप करवाने से इंकार कर दिया। समाचारों के अनुसार अनुसूचित जाति के कोनसीवास के राजेश कुमार ने बीती शाम को थाना मॉडल टाऊन में मामला दर्ज करवाया था कि 11 अगस्त की सुबह इसी गांव का एक 12वीं कक्षा का छात्र अमित उर्फ लवली उसकी पत्नी ऊषा देवी का अपहरण कर ले गया है।

छात्र राजेश कुमार के पड़ोस में ही रहता है। पुलिस ने आज इन दोनों को शहर रेवाड़ी से बरामद कर लिया। पुलिस विवाहिता को मैडीकल करवाने के लिए जब सिविल अस्पताल ले गई तो वहां उसने मैडीकल करवाने से इंकार कर दिया।

Related posts