
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर पुलिस की संयुक्तसमन्वय एवं कल्याण विंग की मासिक समीक्षा बैठक जिला मुख्यालय नाहन में पुलिस अधीक्षक सुमेधा द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर भगत सिंह, पुलिस उप अधीक्षक खजाना राम सिरमौर, उपमंडल पुलिस अधिकारी पांवटा नरवीर राठौर और डीएसपी राजगढ़ भूपेंद्र बरागटा, सदर थाना प्रभारी लायकराम सिसोदिया, कालाअंब थाना प्रभारी विजय कुमार सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी व अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
एसपी ने मीटिंग में जिले में पंजीकृत अपराधों की शीर्षकवार समीक्षा की और मामलों तथा शिकायत पत्रों का निर्धारित अवधि में निपटारा सुनिश्चित करने को कहा। निर्देश दिए कि चोरी, लूट और मादक पदार्थ आदि अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उच्च अधिकारियों से प्राप्त आदेशों और नए एक्ट के प्रावधान व एक्ट में संशोधन के बारे में विस्तृत चर्चा की गई व आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए उचित दिशा-निर्देश दिए गए। सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों और थाना प्रभारियों को 31 मई तक थानों में रखी विभिन्न अपराधों से संबंधित गाड़ियों के निपटारे के लिए विशेष अभियान चलाने के बारे में निर्देश दिए।
