अपने हक के लिए खुद लड़ना होगा

खटीमा। महिला समाख्या के तत्वावधान में बाजपुर की सबेरा संघ की महिलाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हो गया। प्रभारी जिला समन्वयक कुसुम भट्ट ने कहा कि महिलाओं और पुरुषों की समानता की बात की जाती है लेकिन आज भी महिलाओं को समानता नहीं मिल सकी है। जिसके लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा। प्रशिक्षण में 30 महिलाओं ने भाग लिया।
बालिका शिक्षण केंद्र पर आयोजित प्रशिक्षण में अर्चना धूलिया और हेमा नेगी ने महिलाओं को लिंगभेद के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरुषों की बराबरी के लिए लड़ाई खुद लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि घर परिवार में सामंजस्य बनाए रखना चाहिए। सहयोगिनी पूनम, संतोष और संध्या ने आगंतुकों का आभार जताया। बैठक में राम प्यारी, सूरजवती, बंतो देवी, रामवती, विशना देवी, चंद्रवती, अमजदी, ज्येाति, दीपा, विमलेश, कविता, मुन्नी, मंगोली आदि शामिल थे।

Related posts