
चंबा। जिला चंबा के आठ के करीब प्राइमरी स्कूल जल्द अपग्रेड होंगे। इन स्कूलों को स्तरोन्नत कर मिडल स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। इन्हें स्तरोन्नत करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिला के शिक्षा खंड मैहला स्थित प्राथमिक पाठशाला लतरा, चंबा के सुलतानपुर, भरमौर के लेच स्कूल, सलूणी के द्रबेण, भड़ेला, चकरा, बिना और त्रेठा स्कूल को मिडल स्कूल का दर्जा दिया जाएगा। इनमें से हाल ही बिना और सुलतानपुर स्कूल को अपग्रेड किया जा चुका है। अन्य छह स्कूलों को भी जल्द अपग्रेड किया जाएगा। इन स्कूलों में शीघ्र ही आठवीं तक शिक्षा प्रदान की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक इन स्कूलों को अपग्रेड करने के लिए वर्ष 2007 में प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन तत्कालीन भाजपा सरकार ने इन स्कूलों को अपग्रेड नहीं किया था। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही इन स्कूलों को अपग्रेड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही इन स्कूलों को मिडल का दर्जा मिल जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग के डिप्टी डीओ ओपी हीर ने बताया कि सरकार की ओर से आठ स्कूलों को अपग्रेड करने की स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इन स्कूलों को अपग्रेड कर दिया जाएगा।
