अन्ना बोले, लोकतंत्र के ‘चौथे स्तंभ’ को लगा घुन, चिंता का विषय

अन्ना बोले, लोकतंत्र के ‘चौथे स्तंभ’ को लगा घुन, चिंता का विषय

नई दिल्ली: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि लोकतंत्र के इस स्तंभ को भी घुन लग गया है जो कि चिंता का विषय है। दिल्ली में हिंदी पत्रकारिता पर आयोजित एक कार्यक्रम को दौरान अन्ना ने कहा कि पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है और एक समय में यह सबसे मजबूत भी था और इसे मजबूत होनो भी चाहिए लेकिन अब इसे भी घुन लग गया है क्योंकि यह विकास और गांव संबंधी मुद्दों को नहीं उठाता है।

मीडिया को गांव के लोगों को भीतर से मजबूत करने संबंधी विकास करना चाहिए। अन्ना ने कहा विकास का मतलब इमारतों के निर्माण होना नहीं बल्कि मानव का विकास जरूरी है।

Related posts